फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को गोद दिए जाएंगे मॉडल स्कूल

Wed, 08 Jul 2015 12:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूल अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाए जाएंगे। निजी स्कूलों को मॉडल स्कूल गोद दिए जाएंगे। इच्छुक संस्थाओं को गोद लेने के लिए 10 जुलाई तक जेडी कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद इच्छुक प्रबंधकों की लखनऊ में बैठक होगी, उसमें इससे संबंधित दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बरेली जिले में सात, पीलीभीत में चार, बदायूं में तीन और शाहजहांपुर में एक मॉडल स्कूल बनवाया दिया है। लेकिन इन्हें चलाने के लिए सरकार के पास फंड ही नहीं है। न तो इन मॉडल स्कूल के लिए विभाग के पास शिक्षक हैं और न ही व्यवस्थाओं लिए रुपये। इसलिए, अब शासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है कि इन्हें पीपीपी मॉडल के तहत चलाया जाएगा। बड़े निजी स्कूल चलाने वाले प्रबंधक इन स्कूलों को गोद ले सकते हैं। गोद लेने वाले स्कूल किसी भी बोर्ड के हो सकते हैं। गोद लेने के लिए जेडी कार्यालय में संपर्क करना होगा। प्रबंधकों को 10 जुलाई तक आवेदन करना होगा। ऐसी इच्छुक संस्थाओं की सूची बनाकर राज्य परियोजना कार्यालय में भेजी जाएगी। इसके बाद इनकी लखनऊ में बैठक होगी। इसमें ही खाका तैयार होगा कि निजी स्कूल गोद लेने के बाद इसमें बच्चों से कितनी फीस और दाखिले आदि लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें