फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : सायरन बजते ही अंधेरे में डूबा क्षेत्र

विज्ञापन
आंवला। ब्लैक आउट के दौरान जलती स्ट्रीट लाइट-संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बुधवार की रात को मॉकड्रिल कराया गया। इसमें प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी व्यवस्थाओं को परखा। रात आठ बजे से लेकर आठ बजकर दस मिनट तक चारों तरफ अंधेरा छाया रहा। इस दौरान लोगों ने भी सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन

कोतवाली में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योग व्यापार मंडल, हिंदू संगठन, अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर माॅकड्रिल को लेकर जागरूक किया। एसडीएम ने बुधवार की रात आठ बजे से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक ब्लैक आउट रखने की अपील की।
बुधवार की रात आठ बजे जैसे ही सायरन बजा। उसी बीच समूचा क्षेत्र घोर अंधेरे में डूब गया। दस मिनट तक लोगों ने अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों, वाहनो और अपने-अपने आसपास की बिजली बंद कर ब्लैकआउट को सफल बनाया। इस मौके पर सीओ गौरव सिंह, कोतवाल राहुल सिंह, नगरपालिका चेयरमैन के पति नीरेंद्र सिंह राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल ने लगाए भारत माता के जयकारे

फरीदपुर। कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर फरीदपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में शंख ध्वनि बजाकर शंखनाद किया। हाथों में ध्वज लहराते हुए भारत माता की जयकारे लगाएं। आतिशबाजी छोड़ कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अनुज शुक्ला, अनुज पांडे, केशव अग्रवाल, महावीर जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, सतीश पांडे आदि रहे। संवाद


मीरगंज में दो घंटे रहा ब्लैक आउटमीरगंज। क्षेत्र में दो घंटे ब्लैक आउट के दौरान पुलिस सजग रही। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में ब्लैक आउट को लेकर टीमें गठित कर क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए थे। यहां रात आठ बजते ही सायरन बज उठा। लोगों ने दो घंटे तक बत्ती बंद कर ब्लैक आउट को सफल बनाया। इधर, प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया में छात्र-छात्राओं को मॉकड्रिल के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य विभोर ने इससे जागरूक कराया। संवाद

शीशगढ़ और बहेड़ी में सजग रही पुलिस
शीशगढ़/बहेड़ी। बहेड़ी में रात आठ बजे से लेकर 8:10 तक ब्लैक आउट रहा। इस दौरान गली, मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। हालांकि पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। वहीं, शीशगढ़ में भी दस मिनट के लिए ब्लैक आउट रहा। इससे पूर्व प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने क्षेत्र वासियों के साथ बैठक की। संवाद

मॉकड्रिल के दौरान नहीं हुआ नियमों का पालन

बिशारतगंज। हवाई हमले के दौरान बचाव की रिहर्सल के लिए बुधवार रात आयोजित माॅकड्रिल के दौरान पुलिस को छोड़ सभी विभाग निष्क्रिय रहे। पुलिस पूरे कस्बे में अलर्ट रही, जबकि नगर पंचायत की बिजली से पोल पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट रोशन दिखाई दी। अंटुआ विद्युत उपकेंद्र के जेई साजन कुमार ने बताया कि किसी भी फीडर की आपर्ति बंद रखने का कोई निर्देश उन्हें नहीं मिला था। सिर्फ विद्युत उपकेंद्र परिसर की आपूर्ति बंद रखने का निर्देश था। हालांकि लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठानों की आपूर्ति बंद रखी। सड़क सूनी नजर आई। संवाद

ब्लैकआउट के दौरान सड़कों पर रुक गई दूल्हे की बग्गी

आंवला। सरकार के निर्देशानुसार ठीक आठ बजे नगर में ब्लैक आउट हुआ। सभी ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दीं। रात आठ बजे सड़कों पर जा रही बरात व दूल्हा की बग्गी बीच रास्ते में रुक गई और लाइटें बंद कर दी गईं। इसके अलावा पुरैना तिराहे पर ब्लैक आउट के दौरान जाम जैसी स्थिति बन गई, जहां एक ओर सरकारी अस्पताल में पूरी तरह से ब्लैक आउट का पालन किया गया। वहीं, स्टेशन रोड पर मोहल्ला बजरिया में एक सिनेमा घर के समीप निजी अस्पताल में लाइटें जलती रहीं। बरात घरों में भी इस दौरान सारी लाइटें बंद रहीं। संवाद

आंवला। ब्लैक आउट के दौरान जलती स्ट्रीट लाइट-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें