फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम पंचायत में मनरेगा का काम जीरो, सचिव पर कमीशन मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत गेला टांडा में विकास कार्य जीरो है। ग्राम प्रधान ने सचिव पर दस प्रतिशत के हिसाब से कमीशन मांगने समेत अन्य आरोप लगाते हुए बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा है। इस मामले में बीडीओ ने एडीओ पंचायत को जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत गेला टांडा में पार्वती देवी ग्राम प्रधान हैं। ग्राम प्रधान पार्वती का आरोप है कि उनके गांव में मनरेगा के तहत जीरो कार्य हुआ है। उन्होंने स्टीमेंट बनवाया है, जिसमें सचिव उनसे दस प्रतिशत की कमीशन से पहले ही मांग रहे है। आरोप है कि ग्राम सचिव कह रहे है कि चुनाव नजदीक है। पहलें हमे दस प्रतिशत कमीशन पहले दो। तभी कार्य कराया जाएगा। इससे परेशान ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य को शिकायती पत्र सौंपा है।
इस मामले में सचिव ने बताया कि गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। खाते में धनराशि कुछ कम थी। इसलिए काम रुक कर कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप निराधार है।
विज्ञापन


शिकायत मिली है। दोनों लोगो को बुधवार को कार्यालय बुलाया गया है। ग्राम प्रधान ने केयर टेकर का भुगतान नहीं किया है, जिसको लेकर दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया है। शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-महेशचंद्र शाक्य, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें