फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के संचालन को सपा की कमेटी

Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधान परिषद चुनाव (स्थानीय निकाय) के संचालन के लिए सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने 13 सदस्यीय कमेटी बना दी है। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डा. अनिल शर्मा को भी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। अन्य सदस्यों में सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, मेयर डा. आईएस तोमर, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, विधायक सियाराम सागर, अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद सर्वराज सिंह, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जफरबेग, प्रमोद विष्ट, मलखान सिंह यादव, अरविंद गंगवार और संजीव यादव शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह जिला पंचायत और जिला उपाध्यक्ष जाहिद हुसैन गुड्डू नगरपालिका और नगर पंचायतों के प्रभारी बनाए गए हैं। पार्षद गौरव सक्सेना और आरिफ कुरैशी नगर निगम के प्रभारी बने। आंवला, फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, शीशगढ़, शाही, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, सिरौली, विशारतगंज, ठिरिया, फतेहगंज पूर्वी, सेंथल, फरीदपुर, देवरनियां, रिछा, मीरगंज और धौराटांडा में भी चुनाव प्रभारी बनाए गए। नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को विकास खंड क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें