फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी स्नातक के लिए कमिश्नरी में नामांकन आज से

Tue, 10 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
एमकेपी कॉलेज में मतदान करती छात्राएं - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुरादाबाद - बरेली स्नातक के लिए मंगलवार से कमिश्नरी सभाकक्ष में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। प्रशासनिक स्तर पर नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, इस चुनाव में बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के पौने दो लाख मतदाता होंगे। इस चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चुनाव के लिए कमिश्नर प्रमांशु कुमार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं, जबकि नौ जिलों के डीएम सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

 एमएलसी के नामांकन पत्र 17 जनवरी तक होंगे। 18 को जांच और 20 को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाएगी। मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन कर दिया गया, मतदान  नौ जिलों के निर्धारित मतदेय स्थलों पर होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वैंक्टेश ने निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों के बारे में कमिश्नर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी की। नामांकन फार्म में सामान्य जाति के प्रत्याशी को 10 हजार तथा आरक्षित जाति के प्रत्याशी पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा कर सकेंगे। नामांकन के साथ अपराधिक, संपत्ति तथा भारत के नागरिक होने का शपथपत्र देना होगा। प्रत्याशी के साथ फार्म पर 10 प्रस्तावक रखने होंगे। स्नातक चुनाव होने के कारण इस मतदाता सूची के ही स्नातक वोटर होने चाहिए। लेकिन प्रत्याशी के लिए शैक्षिक योग्यता का बंधन नहीं हैं, वह निरक्षर भी हो सकता है। प्रत्याशी के विधानसभा सूची में नाम होना अनिवार्य है।
जिलेवार मतदाताओं का ब्योरा

जिला        वोटर
बरेली        30,126
पीलीभीत     17,255
शाहजहांपुर    18,249
बदायूं         14,619
रामपुर          09,386
अमरोहा         19,708
बिजनौर          33,017
मुरादाबाद         22,908
संभल             09,692
------------------------------
कुल वोटर          1,74,960
----------------------------- 

‘नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से होगी। कमिश्नरी में नामांकन के दौरान प्रत्याशी के 10 लोग ही आ सकते हैं। 17 जनवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे।’ प्रमांशु कुमार, कमि
विज्ञापन
विज्ञापन

श्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें