फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारी नेता की पिटाई के मामले में विधायक का गनर निशाने पर

Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/बरेली। व्यापारी नेता को दौड़ाकर पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कार्रवाई न होने से आक्रोशित व्यापारियों और संगठनों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। विधायक के गनर पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता राजीव गुप्ता पर जानलेवा हमले से गुस्साए व्यापारियों ने एसएसपी अनुराग आर्य से मुलाकात की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल राजीव गुप्ता को लेकर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ जल्द व सख्त कार्रवाई की मांग की। राजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिटाई के दौरान दोनों आरोपियों के साथ तीन-चार और लोग और शामिल थे। विधायक का गनर ढाबे पर खाना खा रहा था। मारपीट होते देख गनर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। आरोपी मारपीट करते रहे, लेकिन गनर ने उन्हें नहीं बचाया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण अग्रवाल, वैश्य समाज के स्थानीय अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सूरी, नवाबगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्लू, कमलेश शंखधार आदि शामिल रहे। इस मामले में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को लखनऊ के विधायक ने पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें