बरेली। गौसगंज गांव में एक समुदाय द्वारा युवक की हत्या व महिलाओं व बच्चों से मारपीट, तोड़फोड़ के मामले में मीरगंज विधायक डाॅ. डीसी वर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ितों को मुआवजा व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है।
मीरगंज विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि बीती 19 जुलाई को शाही थाना क्षेत्र के ग्राम जुन्हाई मजरा, गौसगंज के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हिंदू समाज के घरों पर सामूहिक तौर पर हमला किया गया था। इसमें तेजपाल लोधी पुत्र हीरालाल लोधी को हमलावर घर से खींच कर मस्जिद में ले गए थे। यहां उसका सिर कुचल दिया। दो दिन बाद तेजपाल की मौत हो गई थी। साथ ही 10-12 घरों पर हमलावरों ने जमकर बवाल किया। बच्चों व औरतों के साथ मारपीट की। दरवाजे तोड़कर घरों में उत्पात मचाया। विधायक ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों व मृतक के परिजनों को मुआवजा व सुरक्षा देने के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलवाने की मांग की है। संवाद