फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुमशुदा युवक की सडक हादसे में मौत

Thu, 30 Mar 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला/ सिरौली। रेवती रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे बुधवार सुबह को एक युवक का शव पड़ा मिला। लेब में रखे आधार कार्ड से मृतक की पहचान विनोद कुमार (40) निवासी शिवपुरी के तौर पर हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। मृतक के बाएं हाथ में चोट है। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। पुलिस का दावा है कि वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया विनोद कुमार पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। गांव बहोड़ा के रहने वाले मौसेरे भाई रक्षपाल ने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे विनोद उनके घर आया था। इस पर उन्होंने कहा कि उसके लापता होने से परिजन बहुत परेशान है। थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दे दी गई है। इस पर वह घर जाने को तैयार हो गया। खाना खाने के बाद घर जाने की बात कहकर वह रात में ही चला गया। बुधवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के भाई प्रवेन्द्र कुमार ने बताया कि विनोद ने ट्यूबेल पर कृषि विभाग के अनुदान से पाइप लाइन बिछाई थी। जिसका अनुदान उनके खाते में आया था। पाइप बिछाने वाले तीन लोगों ने उसकी सब्सिडी बैंक से निकलवा कर अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। शेष दो लोग पैसा लेने का दबाव विनोद पर बना रहे थे। इसकी तहरीर भी विनोद ने थाने में पहले ही दे दी थी। पिछले कई दिनों से उसे धमकी भरे फोन भी आ रहे थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। तीन दिन पहले वह लापता हो गया। हालांकि, उन्होंने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ओपी गौतम ने बताया जांच में वाहन की टक्कर से मौत की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें