फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ननिहाल आया कक्षा आठ का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा भूरे की गौटिया से मंगलवार सुबह कक्षा आठ का छात्र लापता हो गया। असलम ने बताया कि वह मूलरूप से पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर कसगंजा गांव के रहने वाले हैं। वह सोमवार सुबह बेटे फैज (16) के साथ फरीदपुर स्थित ससुराल आए थे। फैज मदरसे में कक्षा आठवीं का छात्र है। वह मंगलवार सुबह आठ बजे नाश्ता करके घर से निकला था। कुछ लोगों ने उसे हाईवे पार करते हुए देखा था। उसके बाद फैज का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें