फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र से मोबाइल फोन छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बार से नशा करके निकले बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र का मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और फरार हो गए।
विज्ञापन


पशुपति विहार कॉलोनी निवासी राशिद ने बताया कि वह इस्लामिया इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। वह शनिवार रात 10:30 बजे अपने रिश्तेदार से मिलने बरातघर जा रहा था। इस दौरान उसके ममेरे भाई की कॉल आ गई। वह पवन विहार कॉलोनी के पास बाइक खड़ी कर फोन पर बातें करने लगा। तभी एक बार से दो लोग निकले और बाइक पर सवार होकर उसके पास आए। दोनों बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर तमंचा हवा में लहराते हुए बाइक से फरार हो गए।
राशिद ने दूसरे के मोबाइल फोन से घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी रुहेलखंड विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन विहार में थे सीओ और इंस्पेक्टर, बाहर हो गई लूट
पवन विहार की सह कॉलोनी गणेशपुरम में रात नौ बजे शिक्षिका प्रिया गंगवार की मौत की सूचना पर सीओ तृतीय, बारादरी इंस्पेक्टर समेत चौकी और थाने की पुलिस इसी रास्ते से कॉलोनी में आवागमन कर रहे थे। इसी दौरान लूट होने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें