सतर्कता से बची दूसरी घटना
फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी शिव ओम अग्रवाल अपने प्रतिष्ठान से पैदल घर जा रहे थे। पीछे से आया बदमाश उनसे रुपये भरा बैग छीनकर भागने लगा। व्यापारी ने शोर मचाया तो राहगीरों ने बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें भी धक्का देकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों घटनाओं के खुलासे का दावा किया है।