प्रयागराज के रहने वाले हैं बदमाश
पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम अनुज भारती बताया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी जयंत को भी पकड़ लिया। दोनों प्रयागराज के थाना कर्नलगंज के छोटा बघारा के निवासी हैं। बताया कि तीसरा साथी अखिलेश यादव भी वहीं का निवासी है जो घटना के वक्त दूर खड़ा था। रात में जयंत को साथ लेकर कोतवाली पुलिस ने कैंट के चौबारी में दबिश दी। वहां से अखिलेश भाग निकला। जयंत ने भी छूटकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली चला दी जो उसके बांये पैर में लगी।