भुता। ग्राम गंगापुर की बाजार से दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाश जेवर का बैग नकदी सहित लूट ले गए। शोर मचाने पर बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी कॉम्बिंग करती रही लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बीसलपुर निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी गंगापुर बाजार में माधव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम छह दुकान बंद करके स्कूटी से जैसे ही चले, वैसे ही दुकान के सामने पीछे से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाश आ गए। झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए, जिसमें 50 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात, एक लाख की गांठे एवं 25000 की नकदी थे। शोर मचाने व पीछे दौड़ने पर बदमाश फायरिंग करते हुए ग्राम ककरा की ओर भाग निकले।
दो बाइकों पर पांच नकाबपोश बदमाश थे। बाद में अन्य ग्रामीण भी आ गए। पीड़ित सराफ व्यापारी ने तहरीर दी है। यह घटना सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद