फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार दंपती से जेवर भरा बैग लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
काजियाबानो। 
विज्ञापन
मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। शादी के लिए जेवर व अन्य सामान की खरीदारी कर पत्नी और एक महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौटते समय व्यक्ति का बैग बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। छीना-झपटी के दौरान बाइक पर पीछे बैठीं उसकी पत्नी और साले की लड़की सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन




शीशगढ़ निवासी तौकीर अहमद उर्फ मंत्री ने बताया कि वह अपनी पत्नी हुश्ने फातिमा और साले की लड़की काजियाबानो के साथ खरीदारी करने बरेली गए थे। जेवर, कपड़े, जूते आदि खरीदकर तीनों लोग बाइक से शीशगढ़ लौट रहे थे। धनेटा पहुंचने पर दो बाइक सवार उनको पीछा करने लगे। मंगलम अस्पताल से आगे बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। इससे हुश्ने फातिमा और काजियाबानो बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। लुटेरे बाइक लेकर मिर्जापुर की ओर भाग गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



पीड़ित तौकीर अहमद ने बताया कि उनके ससुराल में शनिवार को शादी है। इसके लिए वे खरीदारी करने गए थे। वारदात के बाद फतेहगंज पश्चिमी पुलिस एवं सीओ हाईवे नीलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




सतर्कता से बची दूसरी घटना

फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी शिव ओम अग्रवाल अपने प्रतिष्ठान से पैदल घर जा रहे थे। पीछे से आया बदमाश उनसे रुपये भरा बैग छीनकर भागने लगा। व्यापारी ने शोर मचाया तो राहगीरों ने बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें भी धक्का देकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। संवाद

काजियाबानो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें