युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सोमवार दोपहर दो बहनों के साथ बरेली जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास फरीदपुर की ओर से आए छह शोहदों ने बाइक रोक ली। बहन के बाल पकड़ लिए। अश्लीलता की। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। विरोध करने पर बहनों को छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर में दो गुटों के युवक भिड़े, यूट्यूबर को पीटकर किया मरणासन्न, वीडियो वायरल
लोगों ने एक आरोपी को दबोचा
पीड़ित ने थाने में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन अन्य भाग गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। सीसी कैमरे की फुटेज की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।