फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने मंदिर में खंडित की मूर्ति, पुलिस तैनात

Wed, 16 Jul 2025 01:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में खुराफातियों ने सावन के महीने में माहौल खराब करने की कोशिश की। खुराफातियों ने मंगलवार रात गांव के शिव मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में सावन माह में खुराफातियों ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की। मंगलवार देर रात काशीपुर गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। बुधवार सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को पुनर्स्थापित कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के गांव काशीपुर स्थित मंदिर में शिव परिवार को स्थापित किया गया है। मंगलवार देर रात किसी शरारती तत्व ने मंदिर में स्थित भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया और मंदिर का गेट बंदकर भाग गया। जानकारी सुबह तब हो सकी, जब एक महिला पूजन के लिए यहां पहुंची। 

यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति क्षतिग्रस्त देख गांव वालों को सूचना दी गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मूर्ति को पुनर्स्थापित करवा दिया। पुलिस ने मंदिर के पास कैमरे लगवा दिए हैं। थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें