फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉक्टर को फोन कर बोला, तुम्हें मारने के लिए मिली है 80 लाख की सुपारी, मैं मारना नहीं चाहता, पर मजबूर हूं

Thu, 06 Jul 2023 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में भाजपा से जुड़े डॉ. सोमशेखर दीक्षित को मारने के लिए 80 लाख की सुपारी दी गई है। बदमाश ने डॉक्टर को फोन कर खुद जानकारी दी है। बदमाश ने कहा कि चूंकि डॉक्टर ने एक बार बीमारी से उसकी जान बचाई थी, इसलिए वह उन्हें मारना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
डॉक्टर को मारने की सुपारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र की ब्रजबिहार कॉलोनी निवासी डॉ. सोमशेखर दीक्षित को जान से मारने के लिए 80 लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात एक व्यक्ति ने फोन पर बताई है। सुपर किलर ने अपने साथी को डॉक्टर के पास भेजकर फोन पर बात की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रतिष्ठित डॉ. सोमशेखर भाजपा से भी जुड़े हैं। तीन जुलाई को वह अपने अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे। डॉ. दीक्षित ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे 18 साल का युवक उनके पास आया और अपने मोबाइल से किसी राजन शर्मा से बात कराई। 

ये भी पढ़ें- UP: शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड, किसी को न हो रहा यकीन, दूल्हे ने ससुर को फोन पर कहा-हमारी कोई गलती...
विज्ञापन


राजन शर्मा ने डॉक्टर को बताया कि उन्हें मारने के लिए उसे 80 लाख रुपये की सुपारी मिली है। उसे एडवांस भी मिल चुका है। चूंकि डॉक्टर ने एक बार बीमारी से उसकी जान बचाई थी, इसलिए वह उन्हें मारना नहीं चाहता है।

फोन करने वाले ने कहा कि सुपारी देने वालों का दबाव बढ़ने के कारण वह उन्हें उसका नाम बताना चाहता है। उसने डॉक्टर को सुपारी देने वाले का नाम बताने के लिए शहर से बाहर लखनऊ या फिर दिल्ली बुलाया है। 
 

साथ ही चेताया कि वह पुलिस से शिकायत न करें। फोन लेकर आया युवक उनका नंबर भी ले गया। कहा कि उसे वाट्सएप पर मैसेज करेगा। डॉ. सोमशेखर दीक्षित ने अपनी सुरक्षा की मांग करने के साथ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने राजन शर्मा व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- UP: कम उम्र के युवाओं को चुनते हैं पाकिस्तानी कट्टरपंथी, फिर बनाए जाते हैं स्लीपिंग मॉड्यूल, तौहीद का NIA...

 
विज्ञापन

डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। डॉक्टर की सुरक्षा का इंतजाम भी कराया जाएगा।- सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें