फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए परिवार से अभद्रता

Tue, 23 Apr 2024 06:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रामनगर रोड पर अब्दुल कलाम पार्क के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए परिवार से अभद्रता की गई। परिवार को रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है। रेस्टोरेंट एक जनप्रतिनिधि के परिवार के सदस्य का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी ने बोर्ड परीक्षा दी थी। शनिवार को घोषित रिजल्ट में वह अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई। बेटी के पास होने की खुशी में वह परिवार व मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ रेस्टोरेंट में गई थीं। आर्डर देने के बाद वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता की। रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। छोटी बच्चियों व परिवार की महिलाओं के सामने ही आरोपियों ने गाली-गलौज की।
वहीं, रेस्टोरेंट संचालक का आरोप है कि खाना खाने के लिए आए कई लोग शराब के नशे में थे। परिवार के एक सदस्य जनप्रतिनिधि हैं। आरोपी उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। विरोध करने पर वह अभद्रता करने लगे। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया था। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें