फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिजली निगम में बिल संशोधित करने के नाम पर 67 लाख रुपये का घपला, तीन अभियंताओं के खिलाफ आरोपपत्र

Sat, 10 Jan 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बिजली बिलों को संशोधित करने के नाम पर बड़ा खेल किया गया। प्रारंभिक जांच में 67 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई है। इस मामले में तीन अभियंताओं समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिजली के बिलों को संशोधित करने के नाम पर विद्युत निगम में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के बाद तीन अभियंताओं समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दी गई है। प्रकरण में दो लिपिकों और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत भी सामने आई है। यह घोटाला विद्युत निगम में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के दौरान किया गया।

विज्ञापन

  
मुख्य अभियंता वितरण ज्ञान प्रकाश ने बताया कि तत्कालीन अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल नकद या ऑनलाइन जमा करवाया। इसके बाद पोर्टल पर कम राशि दर्ज की गई। जांच के दौरान अब तक 144 बिजली बिलों में 67 लाख रुपये का घपला सामने आया है। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल समेत अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता और सुरेंद्र गौतम को चार्जशीट देने के साथ विस्तृत जांच की संस्तुति की गई है।

मुख्यालय को मामले से अवगत करा दिया गया है। विस्तृत जांच में हेराफेरी की राशि और बढ़ सकती है। हेराफेरी औद्योगिक इकाइयों के बिलों में की गई है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि विस्तृत जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद अभियंताओं को चार्जशीट जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें