फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोशल मीडिया पर प्यार के बाद नाबालिगों ने घर छोड़ा

Wed, 29 May 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सोशल मीडिया पर प्यार के बाद नाबालिगों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। रात करीब एक बजे दोनों बिजलीघर के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। वहां पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। किशोर और उसका दोस्त फिलहाल थाने में ही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोर और किशोरी दोनों कक्षा 11 के विद्यार्थी हैं। करीब दो महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनकी बातचीत शुरू हुई थी। प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने घर से भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। सोमवार रात करीब एक बजे दोनों बिजलीघर के पास खड़े होकर दोस्त द्वारा बुक किए गए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
गश्त पर निकली पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह सकपका गए। थोड़ा संयत होने पर उन्होंने तीर्थयात्रा पर जाने की बात कहकर गुमराह किया। तब तक उनका दोस्त भी ऑटो लेकर आ गया। शक होने पर पुलिस उन्हें थाने ले गई।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों को भी बुलाया गया। परिजन बेटी को लेकर घर चले गए। छात्र और उसका दोस्त फिलहाल थाने में ही बैठे हैं। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें