फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने रुकवाई घटिया गेहूं की सप्लाई

Wed, 18 Nov 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य मंत्री कमाल अख्तर ने भारतीय खाद्य निगम से हो रही घटिया राशन सप्लाई पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। मंडल मेें हो रही धान की फर्जी खरीद के जांच कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रपति की अगवानी के लिए आए खाद्य मंत्री ने मंडल में हो रही धान खरीद और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मंडल में दो लाख टन धान खरीदा जा चुका है। आढ़तियों से ज्यादा खरीद हुई है इसलिए किसी वरिष्ठ अफसर से खरीद की जांच कराई जाएगी। गोदामों पर हो रही डाला वसूली पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटिया राशन की सप्लाई किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।
खाद्य मंत्री ने शाहजहांपुर स्थित सुखवीर एग्रो इनर्जी राइस मिल से 37 हजार क्विंटल ज्यादा लेवी लेने और विपणन शाखा की ओर से करोड़ों रुपये के दस लाख से ज्यादा खाली बोरे सड़ा देने के मामले की जानकारी ली। आरएफसी दिग्विजय सिंह ने जांच प्रगति से अवगत कराया तो मंत्री ने दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

 
मुनाफाखोरों पर कार्रवाई
बरेली शहर में सस्ती दरों पर दाल, सब्जी बिक्री शुरू करने पर मंत्री ने खुशी जताई और मुनाफाखोरों पर लगाम कसने को कहा। अफसरों ने बताया कि पिछले दिनों हुई छापामारी में ईजी डे पर 250 रुपये किलो दाल अरहर और ऐरन स्टोर पर 28 रुपये किलो आटा बिकता मिला। इन प्रतिष्ठानों पर अन्य गड़बड़ियां और टैक्स चोरी मिली थी। मंत्री ने ऐसे मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें