फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान से छात्रों की हुई लंबी बातचीत

Wed, 04 Nov 2015 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में मंगलवार शाम को पहुंचे कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान से छात्रों ने वेटरीनरी साइंटिस्ट के पद बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने उनसे कहा कि एग्रीकल्चर साइंटिस्ट के मुकाबले वेटरीनरी साइंटिस्ट के पद बहुत कम होते हैं। जहां एग्रीकल्चर साइंटिस्ट के आल इंडिया में लगभग चार हजार पद होते हैं, वहीं वेटरीनरी साइंटिस्ट के पद 300-400 ही होते हैं। पद कम होने की वजह से छात्रों को नौकरी नहीं मिल पाती है। जबकि, वेटरीनरी साइंटिस्ट का शोध क्षेत्र में काफी योगदान होता है। छात्रों की इस मांग पर राज्य मंत्री ने उनसे सीटें बढ़वाने का वादा किया। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि पशुओं के शोध के क्षेत्र में उनका योगदान ज्यादा होता है, इसलिए उनकी सीटें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

छात्रों ने राज्य मंत्री से लंबी बातचीत की। उन्होंने तमाम समस्याएं बताईं। छात्रों ने कहा कि उनके यहां जेआरएफ और एसआरएफ की फेलोशिप भी बहुत कम होती है। डीवीटी और डीएसटी के जेआरएफ और एसआरएफ को 18 से 25 हजार रुपये तक मिलते हैं। जबकि उन्हें सिर्फ आठ हजार रुपये मिलते हैं। उनकी फेलोशिप भी बढ़ाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए आगे बढ़ सकें। हालांकि, इस मामले में राज्य मंत्री ने कोई खास जवाब नहीं दिया। राज्य मंत्री से बातचीत कर छात्र काफी खुश हुए। छात्रों ने कहा कि राज्य मंत्री ने उनकी बातें बहुत तसल्ली से सुनीं और उन्हें पूरा कराने आ आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें