फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में कब्जा मुक्त होंगे सभी तालाब, निषाद वर्ग को दिए जाएंगे पट्टे; मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

Thu, 23 Oct 2025 06:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बरेली जिले में तालाब और पोखरों पर दूसरे वर्ग को गलत तरीके से आवंटन हुआ है तो उसे निरस्त कर प्राथमिक पात्र वर्ग को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में शहर और गांवों में तीन हजार तालाब हैं। इसमें से डेढ़ हजार कब्जामुक्त हो गए हैं, उन्हें पट्टे पर दिया जा रहा। नगर निगम सीमा के फाइक एंक्लेव समेत कई इलाकों के करीब डेढ़ हजार तालाबों को कब्जामुक्त कराकर उसके पट्टे निषाद वर्ग को देने के निर्देश दिए गए हैं। ये जानकारी मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य विभाग की 107 परियोजनाओं में 105 संचालित हैं। लापरवाही बरत रहे अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। तालाब और पोखरों पर दूसरे वर्ग को गलत तरीके से आवंटन हुआ है तो उसे निरस्त कर प्राथमिक पात्र वर्ग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। मछुआरों को बिना गारंटी किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये का लोन चार फीसदी ब्याज पर मिल रहा है। प्रशिक्षण और बीमा की सुविधा मिल रही है।

'त्रेतायुग से निषाद एनडीए के साथ हैं'
मंत्री डॉ. संजय ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि निषाद त्रेतायुग से एनडीए के साथ हैं। एनडीए के साथ थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के दीया जलाने के बयान पर कहा कि हमारे पूर्वजों ने मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने से लेकर आजादी की मशाल तक जलाई। जो दीपोत्सव का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने भारतीय संस्कृति का अपमान किया। वह कृष्ण के वंशज होने का दावा करते हैं तो मथुरा की जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आवाज उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा-बसपा ने पिछड़ों के वोट लेकर उन्हें नहीं दी सुविधा'
डॉ. संजय निषाद ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकारें पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं। डबल इंजन सरकार ने पहली बार सबके विकास की दिशा तय की। पीडीए से वोट लेकर अगड़ों काे आगे बढ़ाते हैं। बसपा की सत्ता में सतीश मिश्रा और सपा में माता प्रसाद पांडेय कंपनी काम कर रही है। भाजपा सरकार में कानून का राज है। महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं और अर्थव्यवस्था सुधरी है। समरसता बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें