फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पूछा- कब तक बनेगा कुतुबखाना पुल, अफसर बोले- नवंबर तक

Sun, 20 Aug 2023 05:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सेतु निगम के अफसरों से मौके पर सवाल पूछा कि कितना समय और लग जाएगा। पुल कब तक बनकर तैयार होगा। अफसर बोले,  नवंबर तक काम पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
मंत्री और सांसद ने किया कुतुबखाना पुल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कुतुबखाना पुल के निर्माण को रफ्तार देने के लिए वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व सांसद संतोष गंगवार ने शनिवार को नगर निगम, सेतु निगम और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वन राज्यमंत्री ने सेतु निगम के अफसरों से मौके पर सवाल पूछा कि कितना समय और लग जाएगा। पुल कब तक बनकर तैयार होगा। अफसर बोले,  नवंबर तक काम पूरा कराने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन


पार्षद ने धीमी गति से निर्माण होने का आरोप लगाया तो सांसद ने कहा कि पुल निर्माण की रफ्तार बढ़ाएं। वन राज्यमंत्री ने पूछा, देरी क्यों हो रही है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि खाली जगह कम है। निर्माण को रफ्तार देने में बाधा पड़ती है लेकिन खाली जगह को बढ़ा नहीं सकते, इसी हालत में काम को पूरा करना है। प्रयास यही है कि रात-दिन काम कराएं और नवंबर तक पुल बन जाए। 

ये भी पढ़ें- बरेली का शीशगढ़ बना छावनी: बवाल के मामले में चार मुकदमे दर्ज, 25 से ज्यादा लोग गिरफ्तार; दबिशें जारी
विज्ञापन


कोतवाली से घंटाघर तक करीब 500 मीटर हिस्से में पुल का निर्माण हो चुका है। सर्विस लेन के साथ नाली का निर्माण शुरू हो गया है। बिजली लाइन को भूमिगत किया जाएगा। जैसे ही नाली का निर्माण हो जाएगा वैसे ही हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने का काम शुरू होगा। 

लो-टेंशन लाइनें खंभों पर ही डाली जाएंगी। निर्माण कार्य के दौरान लाइनों को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया था। अब स्थायी रूप से इन्हें नए सिरे से स्थापित किया जाना है। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल का कहना है कि नाली का निर्माण पूरा होने के साथ ही हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत कराएंगे। कनेक्शन लो-टेंशन लाइन खंभों पर होंगी।

एक नजर कुतुबखाना पुल

1307 मीटर लंबाई
105 करोड़ रुपये लागत
अक्तूबर 2022 में शुरू हुआ था निर्माण
31 अक्तूबर तक किया जाना था निर्माण पूरा
30 नवंबर तक निर्माण पूरा करने का अब है प्रयास

सेतु निगम की देखरेख में निजी फर्म कोतवाली कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक पुल का निर्माण करा रही है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड भुगतान कर रही है, शहर के मुख्य बाजार में जाम से राहत देने के लिए पुल प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन

व्यापारियों ने की गंदगी की शिकायत 

सांसद और वन राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने कहा कि निर्माण सामग्री तो पहले से पड़ी है। अब मिट्टी और कूड़ा और गंदगी को बढ़ा रहा है। व्यापारी बोले, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं चल रही। राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से कहा कि सफाई कराएं। व्यापारियों को दिक्कत न आए। वन राज्यमंत्री ने कहा कि वह सात दिन बाद फिर आएंगे। देखेंगे पुल के निर्माण की रफ्तार कितनी तेज हुई और सफाई हुई या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें