फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: रात में ठंड की 'थर्ड डिग्री' से कांपे लोग, दिन में धूप ने दी राहत; जानें बरेली के मौसम का हाल

Tue, 13 Jan 2026 03:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवा से मैदानी इलाके कांप रहे हैं। दिन में धूप बेअसर साबित हो रही है, रात में पाला गिरने का अहसास हो रहा है। इससे तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिन में खिली धूप ने दी राहत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन की सर्वाधिक सर्द रात रही। मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिन में चटक धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं शीतलहर चलने से ठिठुरन और गलन बरकरार है। मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे से राहत, लेकिन रात में शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य तापमान 21 डिग्री से पांच डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य पारा 6.7 डिग्री से 2.9 डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ढलती शाम के साथ सर्द हवा से ठिठुरन का सिलसिला बढ़ता गया।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। लिहाजा, उत्तर पश्चिमी दिशा से शहर में प्रवेश कर रही सर्द हवा से मैदानी इलाकों में ठिठुरन जारी है। आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवी बार प्रदेश में सबसे कम रहा बरेली का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इससे पूर्व 11 जनवरी को 3.8 डिग्री, आठ जनवरी को 5.0 डिग्री, चार जनवरी को 5.0 डिग्री, 21 दिसंबर को 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बरेली की रात सर्वाधिक सर्द रात दर्ज हुई थी। विशेषज्ञ के मुताबिक, रात में शीतलहर की वजह से कोहरा थम गया है, पर सर्द हवा पाले का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें