फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगा मिनी आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में जल्द ही मिनी आईसीयू की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए वार्ड तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षित टीम भी तैनात की जा चुकी है। संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है, जल्द मरीजों को इस सुविधा का लाभ देने का दावा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वर्तमान में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना होता है। इससे उनकी जेब पर भी बोझ पड़ता है।
विशेषज्ञों के अनुसार वेंटिलेटर से मरीज के फेफड़ों को काम करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम होने, संक्रमण के कारण सांस लेने में तकलीफ होने, रोगी को मस्तिष्क की गंभीर चोट लगने, स्ट्रोक की समस्या में किया जाता है। इस दौरान ह्रदय गति, बीपी व पल्स रेट की लगातार निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएसआईसी ने शनिवार को मिनी आईसीयू का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। बचे हुए काम तय समय में पूरे करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें