फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते में दूधिये से मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश और मुकदमे में गवाही को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर में दो दूध विक्रेताओं ने गांव के ही कई लोगों पर रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटने और फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक गांव भोलापुर में चुनावी रंजिश और किसी मुकदमे में गवाही को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते मंगलवार और बुधवार को दो दूध बेचने वालों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश की। गांव भोलापुर निवासी सरनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका भाई राकेश बाइक से दूध बेचने जा रहे थे। गांव के बाहर देव स्थान के पास 12 लोगों ने हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने राकेश को जिला अस्पताल भेजा है। इसी तरह बुधवार को गांव निवासी रवि प्रकाश पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव में चुनावी रंजिश को लेकर और एक मुकदमे में गवाही देने के चलते गांव के दोनों पक्ष बार-बार आमने सामने आ रहे हैं। गोली नहीं लगी है, लेकिन फायरिंग की बात जांच में सही पाई गई है। अधिकारियों से बात करके नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें