बरेली। बरेली कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर की मिडटर्म परीक्षाएं अब तक आयोजित नहीं हो सकी हैं। हालांकि, शुक्रवार को प्रथम सेमेस्टर की पहली मिडटर्म परीक्षा आयोजित होगी। इससे पहले अब तक अधिकांश विभाग में प्रथम सेमेस्टर की मिडटर्म परीक्षा नहीं हो सकी हैं, खासतौर पर उन विभागों की जिनकी संख्या 50 के पार है। कॉलेज की प्रभारी परीक्षा नियंत्रक बीनम सक्सेना ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की मिडटर्म की परीक्षाएं होना बाकी हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एक एनआर सूची बनकर आएगी, जिसमें मिडटर्म कराए जा सकते हैं। संख्या अधिक होने की वजह से विद्यार्थी के सही नंबर नहीं चढ़ पाएंगे, क्योंकि विद्यार्थी के माइनर व मेजर विषय के अनुसार भी एक सूची निकलती है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी इसी तर्ज पर सूची आने के बाद ही कराई जा सकेंगी। हालांकि, राजनीतिक विज्ञान विभाग में उपस्थिति पंजिका के क्रमांक अनुसार ही ये मिडटर्म परीक्षा आयोजित हो रही है। संवाद