इसके अलावा धर्मकांटे पर तौले गए धान की छह पर्चियां, लेनदेन के हिसाब वाली कॉपी और कुछ अन्य किसानों के नाम की खतौनियां आरोपी से यूनियन पदाधिकारियों ने बरामद की है। एएमओ ने पुलिस को बताया है कि इतनी अधिक संख्या में विभिन्न किसानों के सुरेंद्र के पास मिले प्रपत्रों से स्पष्ट है कि वह बिचौलिया के रूप में कार्य कर रहा है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
क्रय केंद्रों पर हावी हैं बिचौलिया
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश पटेल ने बताया कि नवाबगंज मंडी 16 क्रय केंद्र हैं, जिन पर बिचौलिया हावी हैं। इसी के विरुद्ध वह लोग सोमवार को गल्ला मंडी गेट पर खुली बैठक कर रहे थे। उनकी बैठक में एसडीएम उदित पवार पहुंचे थे, उन्होंने ज्ञापन लिया और एएमओ से बिचौलिया सुरेंद्र के विरुद्ध एफआईआर कराई है।
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि उनके क्रय केंद्र पर यदि किसी बिचौलिया से धान खरीदने की बात सामने आती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए बिचौलिया के विरुद्ध एफआईआर की है। पता चला है कि गांवों में सस्ते दामों में धान खरीदने से पहले क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए उसने कुछ किसानों के पंजीकरण करा दिए थे। जिसके प्रपत्र भी उससे बरामद हुए हैं।