बरेली। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील की जांच हर महीने की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण कर कम से कम 10 स्कूलों से नमूनों को संकलित कर प्रयोगशाला भेजेंगे। गुणवत्ता सही न मिलने पर संबंधित संस्था व प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 3,013 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब दो लाख से अधिक बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए हर माह निरीक्षण की व्यवस्था बनाई गई है।
बच्चों को परोसने के लिए विभाग ने पहले से ही दिन के हिसाब से व्यंजन तय किए हैं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि कई जिलों से एमडीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आने के बाद ही विभाग की ओर से यह कवायद की जा रही है। संवाद