फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट जारी

Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को मेरिट सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी 25 से 27 जुलाई के बीच संबंधित विभागों में जाकर अपने प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा के अनुसार, विभागों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए गणित में सीधे प्रवेश का अवसर है। इसके साथ ही, एमए व एमएससी सैन्य अध्ययन, एमएससी सांख्यिकी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान में भी ओपन श्रेणी में सीधा प्रवेश मिलेगा। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को 28 जुलाई को कॉलेज बुलाया गया है। उन्हें सुबह 11 बजे अपनी फीस रसीद, स्थानांतरण और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा। छात्रों को अपने विभाग में अभिलेख जमा करके पहचान पत्र लेना होगा। हर पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के लिए केंद्र वितरण स्थल बनाए गए हैं, जैसे बीए प्रथम वर्ष के लिए कार्यालय और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए वाणिज्य विभाग। बीएससी बायो के छात्र वनस्पति विज्ञान विभाग में और बीएससी गणित के विद्यार्थी रसायन विज्ञान विभाग में जाएंगे।
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों की जारी हुई मेरिट
पाठ्यक्रम मेरिट इंडेक्स

एमएससी केमिस्ट्री 92.630-69.000
एमए अंग्रेजी 92.800-63.500
एमए भूगोल 83.000-72.298
एमए हिंदी 76.167-62.889
एमए समाजशास्त्र 78.870-61.600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें