फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध रूप से लग रहा बुध बाजार, अतिक्रमण से सिकुड़ रहीं सड़कें

विज्ञापन
सड़क के किनारे अवैध रूप से लग रही बुध बाजार से लगा जाम, अतिक्रमण से सिकुड़ रही सड़के। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के मेन रोड पर अवैध रूप से लग रहे बुध बाजार से दिनभर जाम लग रहा है। वहीं, दूसरी ओर अतिक्रमण से कस्बे की सड़कें सिकुड़ रही हैं। अब तक व्यवस्था न बनने से आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार इस समस्या का समाधान नहीं करा पाए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण से सड़क सिकुड़ गई हैं। यहां से निकलना दुश्वार हो गया है। लगभग दो वर्ष से कस्बे में बगैर इजाजत सड़क किनारे बुध बाजार लग रहा है। इसको रोकने के लिए नगर पालिका और प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए। तमाम बार प्रशासन ने अवैध बाजारों को बंद कराकर समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया। कई बार लोगों ने थाना समाधान दिवस से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तक में इस विषय को लेकर शिकायतें भी कीं। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारियों ने फर्जी निस्तारण दिखा दिया। इससे अब भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

जाम में फंसते रहे वाहन : बुधवार को अवैध रूप से लगे बुध बाजार के चलते वाहन जाम में फंसते नजर आए। वाहन चालक रेंगते हुए 500 मीटर की दूरी आधे घंटे में तय कर पाए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि माह के प्रत्येक बुधवार को सड़क के किनारे अवैध रूप से लगने वाले बुध बाजार के कारण दिनभर सड़क पर जाम लगने की समस्या ऐसे ही बनी रहती है।

इस तरह जगह-जगह अतिक्रमण से यह समस्या बनी हुई है। बाजार से लगने वाली जाम से बचकर बड़ा बाइपास होकर निकलते हैं। जाम से राहगीरों एवं स्कूल आने-जाने वाले बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। दुर्घटना जैसी आशंका बनी रहती है। उद्योग व्यापार मंडल भी कई बार इस मुद्दे को उठा चुका है। संवाद
विज्ञापन


नगर पालिका को निर्देशित कर बुध बाजार लगवाने वाले लोगों को नोटिस दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-मल्लिका नैन, एसडीएम, फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें