फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने आंखें तरेरी, पारा चालीस के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम विभाग के सप्ताह भर तक तापमान के सामान्य स्तर पर रहने के अनुमान को हवाओं के बदले रुख ने धता बता दिया है। शुक्रवार देर रात मौसम के मिजाज में आई तब्दीली का शनिवार को असर देखने को मिला। सूरज ने आंखें तरेरीं तो तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे भी गर्मी का असर बरकरार रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं का रुख बदल गया था। हालांकि, हवाओं में नमी का प्रतिशत अधिक होने से चटख धूप के बावजूद लू का एहसास नहीं हुआ, लेकिन शनिवार दोपहर पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से चल रही हवाओं का सीधा असर दिखा। आसमान साफ होने से तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पिछले सालों में इस दौरान लू का प्रकोप होने से हवा में नमी का स्तर 20 से 30 प्रतिशत के बीच दर्ज किया जाता रहा है। मगर, पिछले दिनों हुई बारिश से आधे से ज्यादा मई का महीना गुजरने के बाद भी हवाओं में नमी का स्तर 50 फीसदी दर्ज हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़त के साथ 40.2 डिग्री और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें