फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज में किराना व्यापारी से 50 हजार की लूट

सार

दुकान बंद कर रविवार रात घर लौट रहे किराना व्यापारी की बाइक गिराकर लुटेरों ने 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।रविवार रात आठ बजे दुकान बंद कर अनवार अपने पुत्र याकूब हुसैन के साथ बाइक से घर जा रहे थे।याकूब रोड पर गिरे पिता को उठाकर बाइक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरगंज। दुकान बंद कर रविवार रात घर लौट रहे किराना व्यापारी की बाइक गिराकर लुटेरों ने 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गुगई निवासी अनवार हुसैन की मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्रनगर में किराना की थोक दुकान है। रविवार रात आठ बजे दुकान बंद कर अनवार अपने पुत्र याकूब हुसैन के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गुगई रोड पर सुजातपुर तिराहे पर एक लुटेरा ने डंडा मारकर बाइक समेत गिरा दिया। याकूब रोड पर गिरे पिता को उठाकर बाइक के पास ले गए। इसी दौरान खेत से निकल कर दो लुटेरे और आ गए। लोगों ने याकूब से मारपीट कर रुपयों का थैला छीन लिया। थैला छीनकर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों के जाने पर याकूब को लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना परिजन को दी। याकूब गांव के प्रधान के साथ रात में ही थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामला चोरी का बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें