फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां ने बुलाई पुलिस तो मानसिक अस्वस्थ बेटे ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिले राशन को एक युवक अपनी मां से मांगने लगा। मां ने उसे राशन देने से मना कर दिया तो वह मां से झगड़ने लगा। इससे परेशान होकर उसकी मां ने पुलिस को बुलाने की बात कही और घर के बाहर आकर डायल 112 को फोन किया। इससे गुस्साए युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बरेली भेज दिया है। वहीं, पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिथरी गांव में 22 वर्षीय नरेंद्र अपने पिता नत्थू लाल कश्यप और मां नत्थो देवी के साथ रहता था, जबकि उसका भाई बनवारी लाल गांव में स्थित दूसरे मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता है। रविवार को नरेंद्र अपनी मां से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिले राशन को मांग रहा था। उसकी मां ने उसे राशन देने से मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। पुलिस बुलाने की बात पर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद सीओ और कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। नत्थो देवी ने बताया कि नरेंद्र मानसिक बीमार था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें