बहेड़ी। मोहल्ला शेखुपुर में मानसिक बीमार 52 वर्षीय हफीजुल्ला का शव सोमवार को उनके घर में फंदे पर लटका मिला। यह शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। लोगों का अनुमान है कि उन्होंने अवसाद में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थे, जो कि अविवाहित थे। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उनकी मौत की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा है। संवाद