फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारकर की आत्महत्या: दरांती से महिला का रेता गला फिर खुद पर किए वार, भैंस के साथ भी कर चुका ऐसा काम

Sun, 11 Sep 2022 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पत्नी की हत्या करने के बाद पति सोहन लाल ने अपने गले पर ही दरांती से कई वार किए। इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोपहर तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी बेटी मीना खेत पर पहुंची और वहां दोनों के शव पड़े देखे।
विज्ञापन
परिजन से पूछताछ करती सीओ दीप शिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ के गांव ईश्वरपुर में मानसिक रोगी ने खेत पर चारा काट रही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। दोपहर तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो बेटी उन्हें ढूंढती हुई पर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ बहेड़ी ने घटनास्थल की जांच कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर में रहने वाले 48 वर्षीय सोहनलाल की 45 वर्षीय पत्नी कौशल्या शनिवार सुबह गांव के पास ही गन्ने के खेत में चारा काटने गई थी। इसी दौरान सोहन लाल भी दरांती लेकर खेत पर पहुंच गया और चारा काट रहे कौशल्या का गला रेतकर हत्या कर ली। पत्नी की हत्या करने के बाद सोहन लाल ने अपने गले पर ही दरांती से कई वार किए।

इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोपहर तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी बेटी मीना खेत पर पहुंची और वहां दोनों के शव पड़े देखे। मामले की सूचना पर सीओ बहेड़ी डॉ. दीपशिखा शीशगढ़ इंस्पेक्टर रामअवतार के साथ मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल की। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

सोहन लाल के भाई इतराम मौर्य ने बताया कि कुछ महीनों से सोहनलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उनका बरेली के मानसिक अस्पताल से इलाज चल रहा था। दो महीने पहले उसने जहर देकर अपनी एक भैंस को भी मार डाली थी। इससे पहले भी वह कई बार पत्नी पर हमलावर हो चुका था। एक बार खाने में जहर देकर उसने पत्नी को मारने की कोशिश की थी। तब किसी तरह उसकी जान बच गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई और बेटे ने शीशगढ़ पुलिस को लिखकर दिया है कि सोहन लाल मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। बाकी अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। -डॉ. दीपशिखा, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें