बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसके लिए खेल विभाग और जिला हैंडबॉल संघ की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
31 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता के लिए विभाग ने मैदान में तीन कोर्ट बनाएं हैं। इनमें से दो पर ही मुकाबले होंगे। तीसरे कोर्ट को बहुत आवश्यक होने पर ही इस्तेमाल किया जाएगा।
मैदान के चारों और लाइटें लगाकर रोशनी की गई, ताकि रात में मुकाबला होने पर खिलाड़ियों को परेशानी न हो। चारों ओर नेट भी लगाया गया है।
दूसरे शहरों से आए खिलाड़ियों के ठहरने के लिए इस बार रजाई व चारपाई के साथ माॅडल टाउन स्थित हरि किशन पब्लिक स्कूल व गुरु गोविंद सिंह स्कूल में इंतजाम किया गया है।
शुक्रवार देर शाम तक बस्ती, लखनऊ, अयोध्या व कानपुर की टीम के खिलाड़ी शहर पहुंच गए। हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभाग से मांगीं गई सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी गई। संवाद