फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दिमागी बुखार से मलूकपुर में एक किशोर की मौत

Thu, 01 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में एक किशोर की मौत इससे हुई है। मोहल्ले के डॉक्टर से तीन दिन तक उसका इलाज करने के बाद जब फायदा नहीं हुआ तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे डायरिया भी था। 
विज्ञापन

मलूकपुर के जुग्गनवाली गली में रहने वाले अकील उर्फ नक्कू के 15 साल के बेटे निहाल उर्फ मुन्ना को चार दिन पहले दस्त हुए थे। लगातार दस्त आने के चलते वह बुखार से भी पीड़ित रहा। उसका मोहल्ले के ही एक डॉक्टर से परिजन इलाज कराते रहे। 30 अगस्त मंगलवार को जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टराें ने डायरिया पर तो काबू पा लिया लेकिन बुखार की स्थिति बिगड़ती चली गई। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। इलाज कर रहे डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि निहाल में टयूबरकुलर मेनिनजाइटिस यानी दिमागी टीबी और बुखार के लक्षण दिख रहे थे। इसके लिए बुधवार को ही उसके रीढ़ के पानी की जांच की जानी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। 
- डिप्थीरिया का पता लगाने को पहुंची स्वास्थ्य टीम 
शेरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की टीम ने मीरगंज के परचई गांव में संदिग्ध डिप्थीरिया से दम तोड़ने वाले बच्चे के मोहल्ले का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि यहां टीम ने करीब 200 घर चेक किये हैं। कहीं भी डिप्थीरिया जैसे लक्षण वाली बीमारी किसी भी बच्चे में नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि डिप्थीरिया की रिपोर्ट गुरुवार में आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें