फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस की रैंक या बोर्ड परीक्षा की मेरिट, कशमकश में छात्र 

Sun, 19 Feb 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
जेईई मेंस की रैंक या बोर्ड परीक्षा की मेरिट, कशमकश में छात्र   - फोटो : Men JEE rank or merit board exam, the student dilemma
विज्ञापन
चुनाव के चलते प्रभावित हुआ बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम ने अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ही सीबीएसई की जेईई मेंस की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके अलावा एकेटीयू, एनडीए की परीक्षाएं भी अप्रैल में प्रस्तावित हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने का दबाव झेल रहे छात्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर रैंक की चिंता सताने लगी है। दूसरी तरफ दोनों के सिलेबस को रिवाइज करने का भी दबाव है। तय नहीं कर पा रहे हैं कि किसको प्राथमिकता दें।सबसे ज्यादा चिंता इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के सामने हैं क्योंकि जेईई मेंस की परीक्षाएं दो अप्रैल से प्रस्तावित हैं। जबकि सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा 16 अप्रैल तक चलेंगी। इस दौरान दोनों की परीक्षाओं में सामंजस्य बैठाना चुनौती बन रहा है। यही समस्या यूपी बोर्ड इंटर और आईएससी के छात्रों के सामने है। उनकी भी परीक्षाएं इसी दौरान पड़ रहीं हैं। कई छात्र बीएससी में प्रवेश लेने के बावजूद जेईई मेंस या एकेटीयू के लिए प्रयास करते हैं। उनके सामने भी चिंता है क्योंकि एक मार्च से दस मई तक परीक्षाएं होंगी। 25 मार्च से पांच अप्रैल के बीच बीएससी की कुछ परीक्षाएं भी पड़ रही हैं। कोचिंग संचालक अजय कहते हैं कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रतियोगी परीक्षाएं पड़ने से छात्र कुछ दबाव में जरूर हैं, लेकिन छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं पर ज्यादा फोकस करना चाहिए क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में बारहवीं के सिलेबस से ही काफी कुछ आता है। बारहवीं के छात्र और जेईई की मेंस की तैयारी कर रहे मुआजुल हसन कहते हैं कि सीबीएसई को चाहिए था कि जेईई मेंस की परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं के बाद करानी चाहिए थी। तैयारी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

परीक्षाएं 
-यूपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 21 अप्रैल तक
-सीबीएसई बारहवीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 29 अप्रैल तक
-आईएससी बारहवीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 21 अप्रैल
प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां
-जेईई मेंस 2 अप्रैल
-एकेटीयू 16, 22,23 अप्रैल
-एनडीए 23 अप्रैल
-नीट 7 मई
-जेईई एडवांस 21 मई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें