फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार मेडिकल फार्म भी नहीं भर सकेंगे

Sun, 19 Feb 2017 01:24 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
अन्य कोर्स के साथ अब मेडिकल के छात्रों को भी परीक्षा फार्म भरने में आधार लगाना अनिवार्य होगा। - फोटो : Based medical form will be filled even without
विज्ञापन
अन्य कोर्स के साथ अब मेडिकल के छात्रों को भी परीक्षा फार्म भरने में आधार लगाना अनिवार्य होगा। बिना आधार संख्या वह अपने परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। एमजेपी रुहेलख्ंाड विश्वविद्यालय ने बीडीएस और पैरामेडिकल के सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म को लेकर शनिवार को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मेडिकल के परीक्षा फार्म में भी आधार अनिवार्य होग। बीडीएस के 1,2,3,4 और पैरामेडिकल 1,2,3 के सप्लीमेंट्री परीक्षा 2017 के परीक्षा फार्म 18 से 21 फरवरी तक भरे जाएंगे। 23 फरवरी तक फार्म कॉलेजों में जमा होंगे और 27 फरवरी तक फार्म विश्वविद्यालय में जमा होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि जिन छात्रों के परीक्षाफल में आरडी लगी है या रिजल्ट रुके हैं वह अपने परिणाम फार्म भरने की तिथि से पहले अवश्य जारी करा लें। अगर उनके परिणाम जारी नहीं होते हैं तो उनको परीक्षा फार्म भरने के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। अगर ऐसे हाल में परीक्षा फार्म कॉलेज विश्वविद्यालय का अग्रसारित करता है तो परीक्षा फार्म निरस्त हो सकता है और इसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन को ही माना जाएगा। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि अब सभी परीक्षा फार्म में आधार अनिवार्य कर दिया गया है। मेडिकल हो या इंप्रूवमेंट फार्म सभी में आधार अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि अगर जिनके परिणाम जारी नहीं हुए हैं और कॉलेज उनके फार्म अग्रसारित करता है तो उनको रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें