फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन में ताजा की यादें

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सभी भूतपूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय को हरसंभव सहयोग का किया वादा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने याद किया विश्वविद्यालय बनवाने में किया संघर्ष

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में जुटे भूतपूर्व छात्रों ने पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी विश्वविद्यालय बनवाने को किया संघर्ष याद कर सबको उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1964-65 में सुंदरलाल बहुगुणा मुख्यमंत्री थे और विश्वविद्यालय की मांग जोरों पर थी। इसी बीच सुंदरलाल बहुगुणा बरेली आए तो वे लोग उनकी गाड़ी के आगे लेट गए, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी विश्वविद्यालय को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने एलुमनी एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया। कार्यक्रम में पहुंचे एमबीए के पहले बैच के छात्र प्रोफेसर राजकमल, बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, एआरटीओ राजेश सिंह आदि ने भी सहयोग का वादा किया। अपराह्न चार बजे से शाम आठ बजे तक बजे तक चले आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रोफेसर आशा चौबे, डॉ. रुचि द्विवेदी, नवनीत शुक्ला, कामिनी विश्वकर्मा, लक्षलता प्रजापति आदि का सहयोग रहा। संचालन प्रसून त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें