फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब से मिट्टी उठान रोकने को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जिस तालाब की मिट्टी से बर्तन आदि बनाकर ग्रामीण गुजर-बसर कर रहे हैं। बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण के लिए उसी तालाब से मिट्टी का उठान जारी है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उठान रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उसी तालाब से अगर मिट्टी का उठान किया जाता रहा तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। उनके समक्ष आजीविका चलाने की चुनौती आ जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाॅक के ग्राम पंचायत परौथी में सैकड़ों परिवार कुम्हार जाति से हैं, जो गांव के तालाब से मिट्टी निकालकर खिलौने आदि बनाकर रोजगार कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, हेमंत कुमार, हरप्रसाद, सतीश कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें