फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर 15 से लिया जाएगा मेगा ब्लॉक

Sat, 04 Nov 2017 01:33 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर अमान परिवर्तन का काम तेजी से पूरा करने के लिए 15 नवंबर से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस बीच ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक अमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद ब्रॉड गेज ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। बता दें कि पीलीभीत से टनकपुर और ऐशबाग से मैलानी रेल खंड पर अमान परिवर्तन का काम चल रहा है, लेकिन नियत समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


क्रॉसिंग रहेगा बंद 
इज्जतनगर मंडल में इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के बीच किमी संख्या 310/9-311/0 पर स्थित क्रॉसिंग संख्या 237 बी यांत्रिक कारखाना फाटक को ओवरहालिंग एवं रेल पथ मरम्मत के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें