मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें युवाओं के पहुंचने पर आवेदन के मुताबिक उनका साक्षात्कार किया जाएगा। इसके बाद कंपनी से उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाएगा। दावा किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी और पद के अनुसार 15 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
ये अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतिभाग
इस रोजगार मेले में बरेली के महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। इसके बाद वे इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन न कर पाने वाले अभ्यार्थियों के लिए मेला स्थल पर हेल्प डेस्क लगेगी। इसके तहत वे ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त कर आवेदन कर सकेंगे।