इन ट्रेनों का निर्धारित मार्ग से संचालन शुरू
ब्लॉक के कारण 30 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया था। 30 में से 16 ट्रेनों का पहले ही निर्धारित रूट से संचालन शुरू कर दिया गया था। सोमवार और मंगलवार से 13019/20 बाघ एक्सप्रेस, 12212/11 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12558/57 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 19269/70 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, 12492/91 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15273/74 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 14674/73 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का संचालन भी निर्धारित रूट से शुरू कर दिया गया।
बरेली हत्याकांड: इसलिए की गई थी चार साल की मासूम की हत्या... ताई सावित्री का था ये प्लान, बताया सनसनीखेज सच
इस अनारक्षित ट्रेन का संचालन नौ नवंबर तक
यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे 04317/18 योग नगरी ऋषिकेश-लखनऊ-योग नगरी ऋषिकेश के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन का आठ और नौ नवंबर तक संचालन करेगा। 04317 लखनऊ-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन नौ नवंबर तक लखनऊ से दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद शाम 5:35 बजे बरेली आएगी और रात 12:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। 04318 योग नगरी ऋषिकेश-लखनऊ विशेष ट्रेन आठ नवंबर तक ऋषिकेश से रात 10 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:17 बजे बरेली आएगी और 11:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।