बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा व कुसम्ही-गोरखपुर रेलखंड में दो चरणों में 14 से 27 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ने 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 34 ट्रेनों को बदले मार्ग और सात को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर अस्थाई रूप से अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा। त्योहारी सीजन में मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
ये त्योहार विशेष ट्रेनें की गईं निरस्त
04032/31 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार 14 से 28 अक्तूबर तक, 04493/94 दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली 17 से 27 अक्तूबर तक, 04313/14 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार-मुजफ्फरपुर 18 से 26 अक्तूबर तक, 05055/56 लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं 14 से 22 अक्तूबर तक, 05301/02 मऊ-आनंद विहार-मऊ 17 से 25 अक्तूबर तक।
-
इन ट्रेनों का बदला मार्ग
12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13019/20 बाघ एक्सप्रेस, 12212/11 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस, 12558/57 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस,19269/70 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही 12492/91 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15273/74 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14674/73 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 15651 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस।
-
ये ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी
15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 13 से 30 अक्तूबर तक दो घंटे, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 21 अक्तूबर को एक घंटे, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को दो घंटे, 15279 सहरसा-आनंद विहार 27 अक्तूबर को दो घंटे, 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 14 से 26 अक्तूबर तक दो घंटे, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को एक घंटे, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 से 16 अक्तूबर तक 45 मिनट देरी से चलाई जाएगी। संवाद