फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर कमेटी के साथ बैठक, पंचायत चुनाव तैयारी का फीडबैक लिया

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ वार्ता करते ऊर्जा मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा- महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं विरोधी मानसिकता के अफसर

बरेली। बतौर प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। कहा, हर कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए। संगठन और सरकार का संयुक्त लक्ष्य है कि ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक हर पद पर परचम लहराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कुछ अफसरों और उनके अधीनस्थ स्टाफ पर सत्ता विरोधी काम करने का आरोप लगाया। कहा, राजनीतिक कारणों से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भी किया जा रहा है। भाजपा नेता दुर्विजय शाक्य ने बैठक में कहा कि पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों में विरोधी मानसिकता के लोग तैनात हैं। पिछले दिनों एक सपा नेता के इशारे पर एक मामले के आरोपी को छोड़ दिया गया। दूसरे लोगों ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण पदों पर बैठे गलत मानसिकता के अफसरों को हटाना जरूरी है। प्रभारी मंत्री ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों से ऐसे लोगों को चिन्हित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें