फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी जलशक्ति अभियान की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में चल रहे जलशक्ति अभियान की हकीकत परखने बुधवार को संयुक्त सचिव रविंद्र अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त सचिव की समीक्षा बैठक के बाबत नगर निगम में मंगलवार को दिन भर फाइल दुरुस्त करने का दौर चलता रहा। संयुक्त सचिव सुबह नौ से दस बजे तक समीक्षा बैठक करने के बाद बदायूं रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नगर निगम में जलशक्ति अभियान के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। साथ ही, वार्डों में भी जलशक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव बदायूं से 8 अगस्त को बरेली आएंगे। चल रहे कार्यों का दौरा करने के बाद शाम को दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें