बरेली। पर्वतीय समाज बरेली ने रविवार को कूर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के सभागार में महाधिवेशन का आयोजन किया, जिसमेें वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष मान सिंह नेगी के नेतृत्व में नियुक्त चुनाव अधिकारी चंद्रमणि ने नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया, जिसमें गिरीश चंद्र पांडेय को अध्यक्ष, मदन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, कुंवर सिंह बिष्ट को महासचिव, नरेंद्र सिंह को वरिष्ठ सचिव व अन्य पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।